ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल प्रभारी)
जमुनियाखास (पीलीभीत, उ0प्र0)। तहसील क्षेत्र के कई गांवों एव आस पास बने तालाबो,चारागाह,खलिहान,सहित सरकारी जमीन पर लगातार ग्रामीणों द्वारा अबैध कब्जे किए जा रहे,संबंधित लेखपालो को इसकी जानकारी होने के बाबजूद भी अबैध कब्जो से भूमि मुक्त नही कराई जा रही है, थाना माधोटांडा के गांव पिपरिया संतोष के कई ग्रामीण हड़बार की जमीन पर लंबे समय से अबैध कब्जे करते हुए चले आ रहे है,गांव के श्रीकृष्ण व उनके अन्य परिजन मिलकर पिछले तीन दिनों से गांव से उत्तर दिशा में हड़बार की जमीन पर पक्की ईटो से निर्माण कार्य शुरू कर दिया,मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को लगी तो उन्होंने निर्माण कार्य बंद करने को कहा लेकिन मनमानी के चलते निर्माण कार्य बंद नही किया, बुधवार को शिकायत पर हल्का लेखपाल अंजुम अंसारी आनन फानन में गांव पहुचकर चल रहे अबैध निर्माण कार्य को बंद करा दिया है।
ग्राम प्रधान पति रामकुमार ने बताया कि पक्का निर्माण कार्य शुरू होने पर मना किया था लेकिन कार्य किया गया अब निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है। एसडीएम कलीनगर जंग बहादुर यादव ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है निर्माण कार्य बंद करा दिया गया दोषी के खिलाफ जांचौपरांत कार्यवाही की जाएगी।

No comments:
Post a Comment