Thursday, June 6, 2019

पर्यावरण दिवस पर हरियाली बचाने की अपील, बांटे फलदार पौधे

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मंडल प्रभारी)
पीलीभीत उ ०प्र०। विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर गत वर्षो की भांति पूरनपुर व आसपास के क्षेत्र में गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल द्वारा दो दर्जन से अधिक पौधे (फलदार) बांटे गए साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया।
            प्रातः बेला में पूरनपुर नगर,रम्पुरा कपूरपुर कल्याणपुर घाटमपुर गुरुद्वारा शहवाजपुर गुरद्वारा त्रिवेणी बाबा स्थान घुँघचीहाई सिमरिया स्थान जनकापुर मंदिर , घुँघचीहाई एवं बलरामपुर चौकी बलरामपुर देव स्थान, भैंसासुर, माधोपुर आदि स्थानों पर गुलाब तुलसी दल पपीता अमरूद आदि के पौधे वितरित किए एवं सभी को अधिकतम लक्ष लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा यकीन मानिए निरंतर हो रहे शहरीकरण एवं औद्योगिकरण के चलते हैं हम लोग हरियाली को तेजी से नुकसान पहुंचा रहे हैं जो कि हमारे लिए एवं हमारी अगली पीढ़ी के लिए बहुत ज्यादा घातक साबित होने जा रहा है। जिसका एकमात्र उपाय वृक्षारोपण ही है और हम सभी को इसके लिए आगे आना होगा अधिकतम वृक्ष लगाकर ही हम वातावरण को शुद्ध कर सकते हैं एवं निरंतर बढ़ रहे तापमान को भी नियंत्रित कर सकते हैं साथ ही साथ वाटर लेवल का घटता स्तर भी वृक्ष लगाने से ही बढ़ेगा सकता है क्योंकि वृक्ष ही बादलों को आकर्षित करते हैं तभी बरसात होती है।

No comments:

Post a Comment