Sunday, June 23, 2019

मंडलायुक्त ने फावड़ा चलाकर शुरू कराया श्रमदान, भेंट किया पौधे

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल प्रभारी)
जमुनिया खास(पीलीभीत) उ0 प्र0। प्रधानमंत्री बाली चिट्टी पड़कर ग्रामीणों को मंडला आयुक्त ने ताल खुदाई की शपथ दिलाई प्रधानमंत्री आवास के लाभार्तियों को पौधों का वितरण किया एव ओड़ाझार बेलताल की खुदाई कर श्रमदान शुरू कराया।

शनिवार को तहसील कलीनगर के गांव जमुनिया के ओड़ाझार के उदगम स्थल खन्नौत नदी बेलताल सरोवर से निकलने वाली खन्नौत नदी के उद्गम स्थल पर बरेली कमिश्नर रणवीर प्रसाद जिला अधिकारी पीलीभीत वैभव श्रीवास्तव एवं नोडल अधिकारी सहित कई अधिकारियों ने श्रमदान कर खुदाई की और कमिश्नर बरेली ने सभी को  प्रधानमंत्री वाली चिट्ठी पढ़कर जल के संचय वृक्ष की हरियाली और समृद्ध भारत की  संकल्पना वाली शपथ दिलाई इसके बाद उन्होंने स्वयं सरोवर पर  ग्रामीणों के साथ  खुदाई की प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों को पौधे का वितरण किया और उन्हें यह हिदायत भी दी कि इन पौधों को लगाने के बाद इनका संरक्षण करना भी बहुत जरूरी है इसलिए पौधों का रोपण करने के बाद इनका संरक्षण करना भी अत्यंत आवश्यक है जिलाधिकारी ने  ग्रामीणों से कहा कि वे निशुल्क रूप से तालाब की खुदाई कर निशुल्क मिट्टी अपने काम के लिए भी ले सकते हैं कार्यक्रम के अंत मे माधोटांडा पीलीभीत मार्ग के निकट जमुनिया खासपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर पौधारोपण भी किया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र पांडे, डीसी मनरेगा में  मृणाल सिंह, विकास खंड अधिकारी पूरनपुर नीरज दुबे, एसडीएम कलीनगर जंग बहादुर यादव, सीओ पूरनपुर कमल सिंह तहसीलदार कलीनगर आनंद प्रकाश राय, ,विकास खंड अधिकारी पूरनपुर नीरज दुबे, ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार,मथना जब्ती के ग्राम प्रधान बलविंदर सिंह ,खासपुर प्रधान मुन्नालाल,आसपुर प्रधान रामगोपाल, सोनू   , विपन शर्मा  ,शिवराज, शेर सिंह, विद्याराम सरोज सहित सैकड़ों की संख्या में  महिलाएं और पुरुष मैजूद रहे।

No comments:

Post a Comment