डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा/बहराइच (उ0प्र0) कतर्नियाघाट वन्य जीव क्षेत्र नेपाल की हाथियों को इन दिनों बहुत रास आ रहा है । दो दर्जन से ज्यादा हाथियों का झुंड इन दिनों क्षेत्र में दहशत की वजह बना हुआ है ।
शाम की शुरुआत होते ही हाथियों का झुंड आम्बा गेरुआ नदी के टापू पर पंहुच गया । हाथियों ने नदी में पहुंचते ही चिंघाड़ना शुरू कर दिया जिससे गेरुआ की तट पर ग्रामीणों व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई । हाथियों ने गेरुआ में नहाते हुए लगभग एक घंटा नदी में बिताया । जिससे ग्रामीणों में दहसत बनी रही । सभी ने हाका लगाकर उन्हें उस पार के जंगल की ओर खदेड़ दिया । ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय कतर्नियाघाट पर दी है । वन क्षेत्राधिकारी पियूष मोहन श्रीवास्तव ने गाँव के लोगों को सजक रहने की सलाह दी है । वन विभाग की टीम सतर्क है । वनकर्मियों की एक टीम वन दरोगा अशफाक खान के नेतृत्व में लगतार गश्त कर रही है।

No comments:
Post a Comment