ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मंडल प्रभारी)
पीलीभीत, उ०प्र०। पीलीभीत को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा बृहस्पतिवार को हजारा क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में बचाव हेतु चल रहे कार्याे का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम ग्राम महाराणाप्रताप नगर के पास शासन द्वारा स्वीकृत परियोजना का लभगभ डेढ किमी0 पर किये गये कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुये अधिशासी अभियन्ता शारदा सागर खण्ड को निर्देशित किया कि कार्य 15 जून से पूर्व कार्य पूर्ण करा लिया जाये तथा यह भी सुनिश्चित किया जाये कि जहां पर कटान की सम्भावना है वहां अभी कार्य प्रारम्भ किया जाये, किसी भी दशा में कटान नहीं होना चाहिए। महाराणा प्रताप नगर के चल रहे कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को भी परखा और कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि कार्याे गुणवत्ता परक ढंग से पूर्ण किया जाये। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
इसके पश्चात जिलाधिकारी नहरोसा ग्राम के पास कटान की सम्भावना ग्रामवसियों द्वारा व्यक्त करने पर निरीक्षण हेतु पहुंचे जहां विगत वर्षो में कार्य किया गया था परन्तु थोडे़ क्षेत्र से पानी आने की सम्भावना को देखते हुये कार्य एक सप्ताह में कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा जिलाधिकारी से वार्ता कर कटान की सम्भावना व्यक्त की गई, उन सभी विन्दुओं को संज्ञान में लेते हुये कार्य कराने के निर्देश देते हुये कहा कि कार्य में तेजी लाई जा रही और शीघ्र ही कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। ग्रामवासियों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गांव के निकट पुलिया नीची होने के कारण बरसात के मौसम में पानी भराव की स्थिति आ जाने पर आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस पर जिलाधिकारी उपजिलाधिकारी चंद्रभानु सिंह पूरनपुर को निर्देशित करते हुये कहा कि मुख्य विकास अधिकारी को इस सम्बन्ध में अवगत कराते हुये कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता शारदा सागर खण्ड शैलेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी पूरनपुर सी0वी0सिंह, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment