Thursday, June 20, 2019

मासूम शिवाजी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर हत्या व शव छुपाने के जुर्म में गिरफ्तार बबलू

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना जरवल रोड अंतर्गत 06 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म व हत्या कर शव छुपाने के मामले में अभियुक्त बबलू जायसवाल उर्फ अर्जुन जायसवाल पुत्र स्व0 वेद प्रकाश निवासी जरवल कस्बा जरवल रोड को आज दिनांक 20.06.19 को थाना जरवल रोड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
         घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 18.06.19 को थाना जरवल रोड में वादी मुकदमा ने अपने 06 वर्षीय बालक के घर से खेलते खेलते गायब होने की सूचना दिया था। जिस पर थाना स्थानीय पर अभियोग संख्या 134/19 धारा 363 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही थी कि दिनांक 19.06.19 को एक प्लास्टिक के कन्टेनर में बच्चे का शव बरामद हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 20.06.19 को अभियुक्त बबलू जायसवाल उर्फ अर्जुन जायसवाल पुत्र स्व0 वेद प्रकाश निवासी जरवल कस्बा थाना जरवल रोड जनपद बहराइच को कटी पुलिया से  गिरफ्तार किया गया।  पूछ-ताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह उक्त बालक के साथ दुष्कर्म किया तथा बच्चे द्वारा किसी को बता देने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को प्लास्टिक के कन्टेनर में छिपा दिया। अभियुक्त बबलू जायसवाल की निशानदेही पर मृतक बालक का लॉकेट व बैट(बल्ला) अभियुक्त के घर से बरामद कर लिया गया है। विवेचना के दौरान अभियोग में धारा 302, 201, 377 भादवि व 5(M)  एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- बबलू जायसवाल उर्फ अर्जुन जायसवाल पुत्र स्व0 वेद प्रकाश निवासी जरवल कस्बा थाना जरवल रोड जनपद बहराइच।
गिरफ्तारी टीम का विवरण
1- प्रभारी निरीक्षक वृजेन्द्र पटेल थाना जरवल रोड जनपद बहराइच ।
2-उ0नि0 अभय सिंह थाना जरवल रोड
3- आरक्षी सुनील मिश्रा थाना जरवल रोड
4-आरक्षी राजेश यादव थाना जरवल रोड
5- आरक्षी धनंजय थाना जरवल रोड
6- आरक्षी अमित सिंह थाना जरवल रोड

No comments:

Post a Comment