डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा बहराइच, उ0प्र0। लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद भाजपा सांसद श्री अक्षयबर लाल गोंड़ जी ने पूरे लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर सेक्टर संयोजक,मंडल अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख को समानित करने का अभियान शुरु किया है। गोंड़ के इस कार्यक्रम से क्षेत्रीय कार्यकर्ता काफी उत्साहित है और सांसद के हाथों से समानित पदाधिकारी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। इसी क्रम में नानपारा विधानसभा का स्वागत समारोह शंकर इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित किया गया ,यहाँ पर नगर मंडल नानपारा, बाबागंज, शिवपुर और रजवापुर के मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष और चुनाव में लगे तमाम कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान माननीय सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता अधारित पार्टी हैं, जिसमें एक गरीब और आम आदमी भी अपनी मेहनत से विधायक, सांसद, राष्टीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बन सकता है, वहीं देश की बाकि पार्टीयां परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करती रही हैं।
इस मौके पर विधायक नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्यामकरण टेकडीवाल,आनंद श्रीवास्तव, मनीष आर्य, अभय मदेशिया, ललित त्रिपाठी, रोहित शुक्ला,ओम प्रकाश गुप्ता,पंकज जायसवा ,रामसहारे मिश्र, रजत गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment