कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन बहराइच की मासिक बैठक का आयोजन हुआ बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकार हित के लिए पीपीए ( पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट ) को सम्पूर्ण भारत मे लागू कराना है इस बैठक में संगठन की नई कार्यकारणी व नए सदस्यों की नियुक्ति भी की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने की एवं संचालन महामंत्री परितोष वर्मा ने किया। संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला कोषाध्यक्ष पद पर विपिन सिंह ,,जिला उपाध्यक्ष पद पर अबूशहमा , रजनीश रस्तोगी , अखिलेश वर्मा,,जिला मंत्री के पद पर अशर्फी पाठक, हिमांशु मोहन मिश्रा, अमर नाथ त्रिवेदी,,जिला सचिव के पद पर संतोष मिश्रा ,दिनेश शर्मा,सतेंद्र शुक्ला, प्रवक्ता के पद पर मनीष शर्मा एवं वेद प्रकाश श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया। संगठन में नए सदस्य के रूप में राकेश मौर्या, फैजान, प्रकाश श्रीवास्तव ने आपवा की सदस्यता ग्रहण की, बैठक में संगठन के सक्रिय सदस्य मोहित सोनी ,राकेश मौर्य , आशुतोष मिश्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment