Wednesday, June 19, 2019

अद्भुत बच्चे को देख डरी एएनएम, घण्टे भर में मौत

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। विकास क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगवल में मंगलवार की रात  करीब 11बजे  एक बच्चे का जन्म हुआ जन्म होने के बाद बच्चा उठ कर बैठ गया। एएनएम व अन्य लोग अद्भुत बच्चे को देखकर भयभीत हो गए, उसके 1 घंटे बाद नवजात बच्चे की मौत हो गई।
         मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनघुसरा के मजरा संडासी जोत निवासी रामराज यादव की पत्नी ननकई देवी यादव को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजन अतिरिक्त पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगवल ले गए जहां रात को 11 बजे पर एएनएम रीता शुक्ला द्वारा बच्चा पैदा कराया गया। अद्भुत बच्चे के पैदा होते ही बच्चा उठ कर बैठ गया और रोते हुए जीभ निकाल दिया, उसके 1 घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment