Friday, June 21, 2019

मानक के विपरीत डामर रोड निर्माण, कवरेज पर गए पत्रकार को किया अपमानित

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा/बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। जहां सरकार द्वारा  विकास कार्यों में  शिथिलता बरतने पर  अधिकारियों कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई  के  निर्देश दिए गए हैं  वही ग्राम  पंचायत बंजरिया में बन रही डामर रोड पर  विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही और  खाऊ कमाऊ नीति के चलते तारकोल कम मात्रा में डालकर सरकारी धन की लूट की जा रही है मानक के विपरीत  तारकोल व गिट्टी  डाले जाने से  सड़क  कुछ ही दिनों में घ्वस्त हो जाने की  संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता  इस संबंध में ग्राम वासियों ने बताया कि कई दफा संस्था के विभागीय अधिकारियों एवं  सड़क निर्माण ठेकेदार से बात करने की कोशिश कि किया गया परंतु सड़क निर्माण में लगे रोलर ड्राइवर व श्रमिकों  उल्टे ग्रामीणों को तमाम तरह की धमकी देकर सड़क निर्माण कार्य में खुलेआम मानक के विपरीत कार्य करवाया जा रहा है वही ठेकेदार मौके पर पहुंचकर  श्रमिकों व रोलर चला रहे  ड्राइवर  को घटिया काम सौंप कर चला जाता है। एक निजी वेब पोर्टल रिपोर्टर के द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पर समाचार कवरेज के लिए  मौके पर पहुंचा गया तो सड़क निर्माण में लगे रोलर ड्राइवर सड़क निर्माण में घटिया निर्माण कार्य पर जानकारी चाही  कि रोलर ड्राइवर उत्तेजित हो उठा और उल्टे-सीधे  अब शब्दों का प्रयोग करते हुए रिपोर्टर का मोबाइल छीन लिया और देख लेने की धमकी दी जबकि रिपोर्टर के द्वारा अपना परिचय देते हुए निर्माण कार्यों में मानक के विपरीत कार्यों पर ठेकेदार से बात करने की बात कही थी।

No comments:

Post a Comment