मोहित त्रिपाठी (NNI Coverage संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच/गोंडा (उ0प्र0)। आर्यावर्त ब्राम्हण महासभा की ब्राम्हण स्वाभिमान जनसभा गोंडा इकाई के द्वारा बरखंडी नाथ मंदिर में आयोजित की गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने (अलीगढ़ बलात्कार) ट्विंकल शर्मा के लिए मौन रखा और सपथ ली कि ट्विंकल शर्मा को न्याय मिलने तक संगठन शांत नहीं बैठेगा,और प्रयागराज ब्राम्हण दंपत्ति की हत्या के बारे में ज्ञापन संबंधित निर्णय लिया गया,व कार्यवाही न होने पर आंदोलन का निर्णय भी लिया गया प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा आगे की कार्यनीति पर विचार विमर्श हुआ, संगठन के पदाधिकारियों जिसमें महिला प्रदेश अध्यक्ष मीनू तिवारी प्रदेश संयोजक अनंत शुक्ला एवम् प्रदेश सचिव मोहित कुमार एवम् जिलाध्यक्ष लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार) अभय शुक्ला व अन्य सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे!

No comments:
Post a Comment