ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
जमुनियाखास खास / पीलीभीत, उ0प्र0। तहसील कलीनगर के क्षेत्र ग्राम जमुनिया खास में करोड़ो से बनी पानी की टंकी लगभग 6 बर्ष पूर्व बनकर तैयार हो गई थी,पानी टंकी बनने के बाद से ही लीकेज होना शुरू हो गया इसकी खास बजह थी ठेकेदार की मनमानी के चलते घोटालेबाजी कर हल्के कम कीमत की पाइप लाइन डलवाना, पानी छोड़ते ही पाइप में लीकेज हो जाने की बजह से कीचड़ मिला हुआ गन्दा पानी निकलता है जिसके कारण पानी टंकी गांव बालो की प्यास नही बुझा सकी,नौ किलोमीटर की सर्बे हुई थी जिसमे पाइप लाइन पड़नी थी अभी तक पूरी पाइप लाइन भी नही पड़ पाई टंकी से पानी तो छोड़ा जाता पर आधी आबादी तक ही पानी पहुचता है पानी कीचड़ भरा गंदा होने के कारण पीने योग्य न होने की बजह से आज तक किसी ने पानी पीने के लिए इस्तेमाल नही किया है,सरकारी लाखो रुपये खर्च करने के बाद से वह बिल्कुल सफेद हाथी की तरह दिख रही है। यह पानी टंकी लगभग आठ हजार आबादी के लोगो के लिए पानी पीने के लिए बनाई गई थी,गांव के लोगो को प्यास वुझाने के लिऐ पानी टंकी बनाई गई थी । ऐसे मे ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें भी की लेकिन अधिकारियो व कर्मचारियो ने इसे शुचारु रूप से चलबाने की हिम्मत तक नही की। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर सरकार ने गाव गाव टंकी बनबाई है तो ग्रामीणों को शुध्द पानी पीने को मिलना चाहिए पर नही मिल रहा है। जिस भी गांव मे पानी टंकी बनी है सभी टंकिया अधिकतर बन्द नजर आ रही है। सरकान ने लाखो रुपये खर्च कर टंकी बनबाई लेकिन इसका लाभ नही मिल पा रहा,ग्रामीणों को शुद्ध जल न मिल पाने से रोष व्याप्त है,भीषण गर्मी में बूद बूद पानी पीने को क्षेत्रवासी तरस रहे है क्षेत्र वासियो की ने टंकी चलवाकर शुद्ध जल दिलवाने की माग की है,उधर ठेकेदार व संबंधित अधिकारी टंकी को मोती रकम से ओवरहैण्ड करने के जुगत में लगे हुए है।
लालराम वर्मा जमुनिया ने बताया कि- हमारे गांव की पेयजल व्यवस्था बहुत ही गलत ढंग से बनाई गई है जिसमें पाइपलाइन कमजोर सड़ी गली डाली गई डालते समय पाइप फटे हुए थे उसके साथ साथ लेबर के द्वारा कम गहराई में पाइपलाइन डाली गई जो जगह जगह पर लीकेज कर रहे हैं और लीकेज होने की वजह से गंदा पानी आ रहा है पीने योग पानी नहीं आ रहा जिसके पीने से लोग बीमार हो जाते हैं हम लोगों की मांग है कि पूरी पाइपलाइन ऐसे से डाली जाए तब पूरे गांव को शुद्ध पानी पीने को मिल सकता है।
माखन लाल राजूपत लाक्ष्मीपुर ने बताया कि-छह वर्ष बीत जाने के बाद हमारे आधे गांव तक ही पानी पहुंच पाया है और आधे गांव वालों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है जहां तक पहुंच रहा वहां भी गंदा पानी पहुंच रहा है जो कि पीने योग पानी नहीं पहुंच रहा है हमारी मांग है की टंकी की पाइप लाइन को दुबारा डलवा कर हम लोगों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए, जिससे हम लोगों को छोटे छोटे नलो का पानी पीने से निजात मिल सके और रोक से छुटकारा मिले।

No comments:
Post a Comment