Sunday, June 23, 2019

अच्छी बारिश से खिले किसानों के चेहरे, फसल की तैयारी शुरू

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। मौसम की अच्छी बारिश की वजह से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अबतक हाथ में हाथ धर कर बैठे किसान बारिश होने से धान रोपनी के लिए अपनी तैयारी में जुट गए हैं। खेतों में पानी देखकर किसान गदगद हैं।किसानों का कहना है कि बारिश में देरी के कारण वे लोग बेकार बैठे थे। अब खेतों में नमी आयी है। हालांकि बारिस का पानी अभी अधिकांश खेतों में नहीं लगा है लेकिन किसानों का काम धीरे धीरे शुरू हो गया है। गौरतलब है कि धान की खेती ही इस इलाके के किसानों की खास फसल है।

No comments:

Post a Comment