ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल प्रभारी)
पीलीभीत (उ०प्र०)। कलीनगर में भारतीय किसान मजदूर यूनियन-राष्ट्रवादी संगठन द्वारा गत् 11जून से चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आन्दोलन लगातार तेरहवें दिन भी जारी रहा, मंगलवार को सविता वाला, प्रमिला मिस्त्री, माधवी मजूमदार, पदमा साना, रविता साना, हज़ारी कविराज व बसंती साना भूखहड़ताल पर बैठीं!
धरना स्थल पर हुई पंचायत में संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र दद्दा ने कहा कि कलीनगर तहसील प्रशासन ने हठधर्मिता व मनमानी की सभी हदें पार कर दीं हैं, प्रशासन ने अपनी कार्य प्रणाली से स्वयं साबित कर दिया है कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त होकर माफियाओं के साथ में हैं ? किसान को यदि अपने खेत से एक ट्राली मिट्टी भी निकालनी है तो उसे प्रमीशन लेनी होती है परन्तु माफियाओं को खुली छूट है वह कहीं से भी कितनी ही मिट्टी निकलवायें चाहें बगैर अनुमति के सरकारी जमीन में जे•सी•बी• मशीन से खोद कर तालाब बना दें उनके खिलाफ शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है बल्कि प्रशासन उन्हें बचाने का प्रयास कर रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण है कि ग्राम मैनी में जेसीबी मशीन से सरकारी जमीन पर तालाब बना दिया गया जिसकी संगठन द्वारा लिखित शिकायतें कीं गयीं परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई जब संगठन द्वारा तहसील कलीनगर प्रांगण में मनमानी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन आन्दोलन शुरू कर दिया गया तब भी कार्रवाई की। औपचारिकता मात्र की जा रही है न तो जेसीबी मशीन को कब्जे में लिया गया है और न ही जेसीबी मशीन मालिक के ऊपर कोई कार्रवाई की गई, ग्राम समाज की जमीनें शिकायत के बाद भी खाली नहीं करायीं जा रही हैं ? इससे यह बिल्कुल स्पष्ट हो रहा है कि तहसील कलीनगर तंत्र माफियाओं के पक्ष में खड़ा हुआ है और माफियाओं को बचाने का पूरा प्रयास कर रहा है और यह सब जिले के आला अधिकारियों को दिखाई नहीं पड़ रहा है ? परन्तु संगठन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को मजबूर कर देगा संघर्ष चाहें जितना लंबा करना पड़े !
पंचायत को संबोधित करते हुए पं• चेतन्यदेव मिश्रा ने कहा कि प्रशासन से अब लड़ाई आर-पार की होगी अब आन्दोलन को धार देने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा• पुष्पराज सिंह यादव, संस्थापक ओमप्रकाश सिंह यादव, उत्तर प्रदेश प्रभारी जवाहर लाल यादव के सहित अन्य कई राष्ट्रीय व प्रदेश और मंण्डलीय पदाधिकारी आन्दोलन स्थल पर पहुँच रहे हैं! धरना स्थल पर हुई पंचायत को जाहिद नूर सिद्दीकी, जगदेव शुक्ला, चंन्दन वाईन, नित्यानंद, हरिनाथराम, श्रीमती मालान्चो सरकार, श्रीमती सुनीता पोद्दार व पारूल साना आदि ने भी संबोधित किया।

No comments:
Post a Comment