Tuesday, June 25, 2019

जनता के कार्यों के त्वरित निस्तारण के लिए लेखपालों को मिले लैपटॉप

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। तहसील नानपारा के लेखपालों को  मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक श्रीमती माधुरी वर्मा द्वारा लेपटाप का वितरण किया गया। शासन के मंशा अनुरूप  किसानों व जनता जनार्दन की बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 76 लेखपालों को लैपटॉप का वितरण किया गया जिससे अब आय ,निवास, जाति व खतौनी जनता को जल्द उपलब्ध हो जाएगी जनता की समस्याओं को जल्द शासन को भेजा जा सकता है व शासन की योजनाओं को अतिशीघ्र जनता  को लाभ पहुंचाया जा सकता है लैपटॉप वितरण का आयोजन उपजिलाधिकारी नानपारा डॉक्टर संतोष कुमार उपाध्याय व तहसीलदार  दिनेश कुमार सिंह  की ओर से किया गया इस मौके पर  भा ज पा विधानसभा संयोजक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, जिला पं0 सदस्य पकंज जयसवाल, रूप नरायन जयसवाल एडवोकेट, अजय श्रीवास्तव एडवोकेट वीरेन्द्र वर्मा एडवोकेट मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment