Friday, June 28, 2019

पुलिस व अन्य विभाग की साठगांठ से हो रहा अवैध खनन

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल प्रभारी)
जमुनियाखास (पीलीभीत/बरेली मण्डल, उ0प्र0)। बैखौफ मिट्टी खनन माफिया दिन रात घटना को अंजाम देने से बाज नही आ रहे,टाइगर रिजर्व जंगल की सीमा से सट कर दिन में मिट्टी का अबैध खनन करने का मामला प्रकाश में आया है, एडीएम के आदेश पर कलीनगर एसडीएम व तहसीलदार ने माधोटांडा खटीमा रोड पर केबीएफ भट्टे के पीछे छापा मारकर मौके से खनन कर रही एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर पुलिस के सुपर्द कर दिए।
कलीनगर तहसील क्षेत्र में पुलिस व तहसील के कुछ अधिकारियों की मिली भगत से बड़े पैमाने पर जमकर मिट्टी खनन हो रहा है,शुक्रवार को सूचना पर कलीनगर एसडीएम जंग बहादुर यादव व तहसीलदार आनंद प्रकाश राय ने थाना माधोटांडा के क्षेत्र में चल रहे पिछले तीन दिनो से अवैध खनन पर छापा मारा,इस दौरान उन्होंने मौके से दो ट्रैक्टर ट्राली एक जेसीबी मशीन को बरामद कर लिया,तीनो के चालक फरार हो गए अवैध खनन उत्तराखंड को जाने बाले माधोटांडा- खटीमा रोड से लगा हुआ एक खान ब्रिक फील्ड (केबीएफ) ईट भट्टे के उत्तर दिशा में मढ़ी चौराहे से कुछ दूरी पर चल रहा था, खनन माफियाओं ने टाइगर रिजर्व की सीमा से खनन कर काफी गहरा गड्ढा भी कर दिया पूरे मामले में माधोटांडा पुलिस, क्षेत्रीय लेखपाल व तहसील के अन्य अधिकारियों की मिली भगत सामने आ रही है। एडीएम के आदेश के बाद आनन-फानन में एसडीएम व तहसीलदार ने उपनिरीक्षक खुर्शीद अहमद के साथ मौके पर पहुंचकर दो ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी पकड़ ली ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी को पुलिस के सुपुर्द कर दी है,खनन कर मिट्टी ट्रैक्टर ट्रालियों से खान ब्रिक फील्ड (केबीएफ) मुन्ने खा के भट्टे पर डाली जा रही थी।
       एसडीएम कलीनगर जंग बहादुर यादव ने बताया कि-सिकायत पर मौके पर गए थे वहां एक ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी भरी हुई एक खाली और एक जेसीबी मशीन खड़ी  पाई गई उसको पुलिस की सुपर्दगी में दे दिया गया एडीएम न्याययिक प्रभारी अधिकारी खनन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

No comments:

Post a Comment