Sunday, June 16, 2019

सब ईश्वर के सम्मुख उपस्थित किए जाएंगे

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच स्थानीय राहत जनता इण्टर कॉलेज  नानपारा के परागण में जमाअत - ए - इस्लामी हिन्द,  यूनिट नानपारा की ओर से  (रविवार)  को ईद  मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मास्टर सुलतान बक्श  (मेम्बर-जमाअत - ए - इस्लामी हिन्द) ने  की तथा सचालन मो अज़ीम ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि अयोध्या से पधारे महन्त अचार्य युगल किशोर शास्त्री  (सरयू कुजं राम जानकी मंदिर, अयोध्या) रहे। समारोह में तहसीलदार  नानपारा  अब्दुल मोहीद चेयरमैन राम बहाल वर्मा ( पूर्व प्रधानाचार्य- श्री शंकर इण्टर कालेज),  रुपनरायण जायसवाल,  सुरेश शाह,  ज़ुबेर अंसारी एडवोकेट,  अनीस अहमद खान, आदि के अतिरिक्त नगर के गणमान्य लोग उपस्थित  रहे। 
         समारोह में अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि देश का विकास तभी सम्भव है जब हम एक दूसरे के धर्म का  सम्मान करें तथा आपसी भाईचारा क़ायम करने की कोशिश करे,,,, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य ने देश में जो नफरत का माहौल बना दिया है हम सबको मिलकर इस माहौल को बदलना होगा। मास्टर सुलतान बक्श  ने कहा कि इस पूरे बृहमाण्ड का रचियता एक ईश्वर है और ईश्वर ने सारी चीज़ें मनुष्यों के लिए पैदा की है और मनुष्यों को अपनी बन्दगी के लिए पैदा किया है......... ये संसार एक दिन समाप्त हो जाएगा और हम सब ईश्वर के सम्मुख उपस्थित किये जाएगे और अपने कर्मों के अनुसार स्वर्ग या नरक के भागीदारी होगें।  इस संसार में हम कैसा जीवन व्यतीत करना है इसके लिए ईश्वर ने अपने ईशदूत  और ईशगृन्थ भेजे। अन्तिम ईशगृन्थ  कुरआन और अन्तिम ईशदूत हजरत मोहम्मद (सल्ल०) सारे इन्सानो के लिए है इसलिए हम सबको कुरआन का अध्ययन करना चाहिए...... और हम सबको आपसी भाईचारा बढाने तथा एक दूसरे के धर्म को समझने की आवश्यकता है। इस देश में विभिन्न धर्म के मानने वाले लोग रहते हैं और देश का विकास तभी समभव है जब हमारे अन्दर आपसी भाईचारा और मोहब्बत होगी।

No comments:

Post a Comment