डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। नानपारा तहसील आम के बागान में मलिहाबाद लखनऊ के बाद दूसरा स्थान रखती है यहां पर सैकड़ों गांव में हजारों एकड़ में आम की बागे लगी हुई हैं जिनमें दशहरी आम, लंगड़ा, फजली गोला ,मक्खन आदि आम के पेड़ मौजूद हैं पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष आम के फूल बहुत कम आए जिसके कारण आम की पैदावार में कमी हो गई कुल बाग की आम की पैदावार 25 से 30 प्रतिशत हुई है जिसके कारण आम महंगा रहेगा और महंगाई के कारण आम आदमी की पहुंच से दूर रहेगा आम। इस समय बागों से टूटकर दशहरी आम पाल लगाए गए हैं और पाल के आम बाजार में पहुंच चुके हैं परंतु डाल के आम 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। नानपारा के प्रसिद्ध फल के सप्लायर मोहम्मद हलीम उर्फ बबलू ने बताया की इस बार आम की पैदावार कम हुई है जिसके कारण आम महंगा बिकेगा फिलहाल पाल के आम मार्केट मै पहुंच गए हैं जो ₹35 किलो बिक रहे हैं डाल के आम आने पर इसके रेट और बढ़ेंगे आम की पैदावार के कम होने के कारण किसानों को इस बार काफी क्षति उठानी पड़ी है फूल आने से पहले किसानों को उम्मीद थी कि उनकी लागत से अधिक उनको कुछ फायदा भी हो जाएगा परंतु फूल आने के बाद जब अच्छी तरह फल नहीं आए तो किसान मायूस हुए और बाग में जो लागत लगी है उससे कम फल आए हुए हैं बहुत सारे पेड़ इस बार फल से खाली हैं जिससे किसान परेशान हैं।
*गुलाब खास की पैदावार भी बहुत कम* नवाबगंज में ईरान की खास प्रजाति के आम नवाब की बाग में लगे हुए हैं नवाबगंज में वर्षा और ओले पड़ने से यह आम भी काफी क्षतिग्रस्त हो गए इस बार कुल आम की पैदावार में मात्र 25% आम आए हैं गुलाब खास आम पर हर आम खास आदमी की नजर है नवाबगंज के किसान मोहम्मद सलीम ने बताया कि इस बार कम पैदावार के कारण क्षेत्रीय लोग आम मुश्किल से पा सकेंगे क्योंकि हर बार यह आम बाहर के लोग आकर खरीद लेते हैं जो देश विदेश में इसको पहुंचाते हैं इसके कारण इस बार आम महंगा रहेगा और आम आदमी की पहुंच से दूर रहेगा।

No comments:
Post a Comment