अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
बिशेश्वरगंज/बहराइच, उ0प्र0। ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार के अवसर पर बिशेश्वरगंज के भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी के सौजन्य से प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा पाठ कर सुंदर काण्ड पाठ के साथ शुरू हुई। इसके पश्चात विधायक के द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर निशंक त्रिपाठी कृष्ण मोहन शुक्ल आनन्द पाण्डेय रवि शुक्ल विनीत शुक्ल अंकित शुक्ल नीरज शुक्ल चुमानी मिश्र विनोद तिवारी उमाशंकर तिवारी छोटू तिवारी बब्लू तिवारी लल्लन पाण्डेय अभिषेक द्विवेदी शिवमूर्ति यादव कृष्णा नन्द शुक्ल विनीत तिवारी गोल्डी तिवारी अनिरुद्ध तिवारी संजीव तिवारी प्रदीप मिश्र प्रदीप शुक्ल रवि मिश्र अरविंद पाण्डेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment