Monday, June 24, 2019

नानपारा में कान्हा हाउस है फिर भी घायल गौ माता का बुरा हाल

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) - आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा में कान्हा हाउस होने के बावजूद बीते एक सप्ताह से नगर के मुहल्ला हसन गंज में साबिर पटरा बल्ली वाले के मकान के सामने एक घायल  गाय है उसका पैर टूटा हुआ है जिससे वह चल नही पा रही है फिल हाल गौ वश को सामाजिक  व्यक्ति अब्दुल सालिम खाने पीने की व्यवस्था कर  रहे है। गौ वश के कान में नगर के “कान्हा घर“  का टैग भी लगा  है बताया जाता है  कि  कान्हा घर के कर्मचारी टैग लगाकर गौ माता को बाहर डलवा दिया जाता है नगर के कई सभ्रान्त लोगो ने पशु चिकित्सालय और नगर पालिका के कान्हा घर को कई बार गौ वंश को ले जाने के लिए फोन किया गया मगर कुछ  किसी ने ध्यान नहीं दिया। अधिशाषी अधिकारी अशोक तिवारी को फोन किया गया तो उन्होंने कहा डी0एम0 की मीटिंग में हूँ जब आऊगां तब देखूगां। अब देखना है कि आदर्श नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी क्या करते हैं।

No comments:

Post a Comment