Wednesday, June 12, 2019

देश व मुल्क के लिए मांगी अमन चैन की दुआएँ

यूसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
बम्हनपुर/खीरी, उ0प्र0। लखीमपुर बड़े हर्षोंउल्लास के साथ मनाई गई जनपद लखीमपुर खीरी में ईद, इस्लाम में ईद का दिन बहुत ही खुशी का दिन माना गया है। ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग न केवल अल्लाह से अपने  गुनाहों की माफ़ी मांगते है बल्कि व अपने और अपने देश व मुल्क के लिए अल्लाह से दुआ भी मांगते है। इस इस्लामिक कैलंडर में दो बार ईद मनाई जाती है। ईद-उल-फितर (ईद-उल-अजहा।) ईद उल फितर का दिन पवित्र रमजान माह के बाद आता है, जब सभी लोग पूरे माह रमजान के रोजे रखने के बाद अल्लाह से दुआ करते हैं। दोनों ही ईद के दिन शरीयत के अनुसार बहुत महत्व है। पूरी दुनिया में मुसलमानों को दुसरे मजहब के लोग खासतौर पर ईद की शुभकामनाएं देते हैं। ईद के दिन की एक विशेषता यह भी है कि दिहात व शहर के लोग एक विशेष नमाज अदा करते हैं जिसके लिए वे दिहात व शहर में एक स्थान पर एकत्रित होते हैं उसे ("ईदगाह कहा जाता है") ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई जिसमें हजारों की तादात में नमाजियों ने नमाज अदा की बम्हनपुर जामा मस्जिद के मौलाना इम्तियाज़ साहब किबला ने नमाज के बाद देश व मुल्क के लिए अमन चैन की दुआ मांगी नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद उल फितर की गले मिलकर मुबारकबाद दी और लौगों को एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मिठा कराया। ईदगाह के समीप लगा मेला जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने जमकर खरीदें खिलौने व एक दूसरे को गले मिले। 
        इस मौके पर कारी रियासत अली, हाफिज साकिब रजा, पूर्व प्रधान मौहेय्यद्दीन अंसारी, असलम अली, फारूक अली, अतीक बाबू, सिराजुद्दीन अंसारी, अमीर अली, अनीश अंसारी, मैकू अली, मुन्ना अली, युसुफ अंसारी समाजसेवी व पुलिस बल मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment