Monday, June 10, 2019

डीएम ने पूरनपुर चीनी मिल में किया निरीक्षण, मची खलबली

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल प्रभारी)
पीलीभीत, उ० प्र०। पूरनपुर चीनी मिल में  डीएम के अचानक छापेमारी के दौरान मिल में हड़कंप मच गया। डीएम ने मिल का गहनता से  किया। मिल में गंदगी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त कर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान मिल में हड़कंप मचा रहा।

            शुक्रवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने पूरनपुर में स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टोर यार्ड, चीनी स्टाकरूम, वाॅयलर टैंक, मिल हाउस, ड्रायरहाउस, क्लीन क्लेयर आदि भागों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। मिल निरीक्षण के दौरान इन्सुलेटर पर लगी गन्दगी मिल के अन्दर नालियों की साफ सफाई न होने के कारण अत्याधिक गन्दगी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। चीनी मिल प्रबन्धक को इस सम्बन्ध में कड़े निर्देश देते हुये कहा कि मिल की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाये तथा फैक्ट्ररी के अन्दर जगह-जगह पर पडे़ अनुपयोगी उपकरणों को स्टाकरूम में रखा जाये। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पिछले वर्ष सल्फाइटर जो टूट कर गिर गया था उसका भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। मिल की टिनशेड टूटा होने पर मरम्मत कराने के निर्देश दिये। तथा टूटी टिनशेड के नीचे विद्युत पैनल स्थित होने पर तत्काल सही कराने के निर्देश दिये। चीनी मिल में चल रहे मरम्मत कार्य को  देखने के उपरांत उपकरणों की मरम्मत के दौरान पूरी तरह से साफ-सफाई की बात कही। यार्ड का निरीक्षण कर यार्ड में रखी उपकरणों का निरीक्षण किया, स्टोर यार्ड में अव्यवस्थित रूप से पडे़ उपकरणों को सही तरीके से रखे जाने हेतु चीनी मिल प्रबन्धक को निर्देश दिए। मिल के अन्दर पडी अनावश्यक उपकरणों की स्क्रेप कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा टैंकों की साफ सफाई के सम्बन्ध में भी दिशा निर्देश दिये तथा स्टाकरूम में लगी चीनी की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। स्टोर यार्ड में खुले में डीजल पाये जाने पर भी असंतोष व्यक्त करते हुये अन्दर रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों की उपस्थिति व ड्यूटी चार्ट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अतुल सिंह, उप जिलाधिकारी सी0वी0सिंह, चीनी मिल प्रबन्धक एस0के0 अग्रवाल, जिला गन्ना अधिकारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा सहित चीनी मिल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment