Thursday, June 6, 2019

देश में अमन चैन की दुआ के साथ ईद की नमाज संपन्न

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। नानपारा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत ईद उल फितर  का पर्व  शांतिपूर्वक संपन्न हुआ इस मौके पर हजारों लोगों ने नए कपड़े पहन कर खुशबू लगाकर मस्जिद और  ईदगाहों में पहुंचकर ईद की नमाज अदा की नमाज के बाद देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई इसके बाद लोग एक दूसरे से गले मिले गले मिलकर सारे गिले शिकवे दूर हो गए घर-घर लोगों ने मिष्ठान सेवइयां खाई और ईद को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया सबसे ज्यादा भीड़ पुरानी ईदगाह कसाई टोला एवं नई ईदगाह ग्राम राजा पुरवा नानपारा देहात में देखी गई नई  ईदगाह मै करीब 25 हजार लोगों ने एक साथ नमाज अंदा कि ईद के अवसर पर पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही नानपारा नगर में पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर जिला अधिकारी शंभू कुमार उप जिलाधिकारी डॉ संतोष उपाध्याय कोतवाल नानपारा एवं अधीनस्थ अधिकारियों ने रूट मार्च निकाला जो मुख्य मार्ग पर भ्रमण करता हुआ कोतवाली नाम बरा में स्वागत हुआ।

No comments:

Post a Comment