Thursday, June 27, 2019

भीड़ तंत्र की हिंसा का प्रतिकार कर मानवता को सुरक्षित करें

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/बहराइच, उ0प्र0। जरवल कस्बा में एक रैली का आयोजन किया गया  जिसमें कहा गया, देश बढ़ती भीड़ तंत्र द्वारा हिंसा, कानून-व्यवस्था, एवं मानवता के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है, यदि समाज के सभ्य नागरिक, अमन पंसद लोग इसके विरुद्ध लामबंद न हुए तो देश एवं मानवता का पतन निश्चित है और इतिहास ऐसे समाज को कभी माफ नहीं करेगा। देश के विभिन्न भागों में आये दिन धर्म, पंत, भाषा, वेश-भूषा, परिधान, खान-पान के आधार पर लोगों को प्रताड़ित एवं क़त्ल किया जा रहा है जो न केवल राष्ट्र को कलंकित करता है वरन देश की कानून व्यवस्था, संविधान एवं मानवता का मुखौल उड़ाने के समान है। इसके विरुद्ध जनजागरण किया, मानवता को सुरक्षित एवं संरक्षित किया करने और अमन पसंद तरीके से रैली कर लोगों को इस सम्बंध में जागरूक किया जाए। यह सच्चे मायनो में देश भक्ति एवं समाज सेवा है।
इस मौके पर भाजपा नेता  प्रमोद यज्ञ सैनी ने कहा इस रैली के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी व आपसी भाईचारा बरकार रहेगी। कमाल अहमद, गोलू सिंह, मोमिन, अलीम, शकील राईनी, नीलेन्द्र सिंह, इम्तियाज़, अजुमुद्दीन अज्जी एवं बहुत से क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment