Friday, June 28, 2019

माब लिंचिंग के मुद्दे पर जलसे का आयोजन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। देशभर में मांबलीचिंग के द्वारा की जा रही हत्याओं के विरुद्ध नानपारा  के गांधी पार्क में एक जलसे का आयोजन किया गया जिसमें नानपारा के उलेमाओं और दानिशवरों ने अपने बयान रखें सभी ने भीड़तंत्र द्वारा की जा रही हत्याओं की कड़ी निंदा करते हुए तहसीलदार नानपारा एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कहा गया है कि अराजक तत्वों द्वारा खासतौर से मुसलमानों को निशाना बनाकर उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में मारा जा रहा है जो इंसानियत के खिलाफ है अमन के खिलाफ है देश में साझा संस्कृति चली आ रही है इस सांस्कृतिक को खतरा है राष्ट्रपति महोदय से मांग की गई है कि ऐसी घटनाओं पर पूर्ण विराम लगाया जाए l इस मौके पर मौलाना मोहिउद्दीन कादरी, मौलाना जफर कमाल, मौलाना हुसैन रजा कादरी, मौलाना सालिम कासमी, फखरुद्दीन ,मोहम्मद जुबेर, अजीम, शानू सहित दर्जनों लोगों ने जलसे को खिताब किया और ज्ञापन दिया।

No comments:

Post a Comment