Monday, July 29, 2019

डॉ0 अरशद इलियास सिद्दीकी का मोहम्मदी में हुआ भव्य स्वागत

युसुफ अंसारी NNI Coverage तहसील संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। धौरहरा लोकसभा क्षेत्र वासियों की ओर से आयोजित त्यौहार रक्षाबंधन एवं ईद मिलन समारोह में समाजसेवी संस्था रेड क्रेसेन्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरशद इलियास सिद्दीकी का हरगांव व मितौली के बाद मोहम्मदी आगमन पर जनता द्वारा फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत क्या गया मोहल्ला सरैया,मोहम्मदी के ग्रीनब्यू मैरिज लान में आयोजित कार्यक्रम में श्री सिद्दीकी ने काफी संख्या में मौजूद लोगों को आने वाले त्योहारों की मुबारकबाद देते हुए अपने संबोधन में कहा कि आने वाले त्यौहार रक्षाबंधन व ईद सभी लोग मिलजुलकर व शांतिपूर्वक मनाएं फिरका परसतों को कोई ऐसा मौका ना दें जिससे वह अशांति फैला सकें। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इलेक्शन में हार जीत चलती रहती है वे चुनाव नहीं हारे ईवीएम ने हराया है पूरे विश्व में ईवीएम को कूड़ेदान में फेंक कर बैलेट पेपर से चुनाव हो रहे हैं हमारे देश में भी यही होना चाहिए,बर्षों से क्षेत्र की गरीब जनता की सेवा करते रहे हैं व करते रहेंगे पूर्व की भांति वे जनता के दुख दर्द में शामिल होते रहेंगे। 
सोसायटी के प्रभारी डॉ जेडo खान को श्री सिद्दीकी ने उनके द्वारा सोसाइटी का सहयोग करते हुए किए गए समाजसेवी कार्यो को सराहते हुए फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
 आपको बताते चलें कि पिछले वर्षों में मोहम्मदी व धौरहरा में निशुल्क सामूहिक विवाह कैंप लगाकर हजारों गरीबों की श्री सिद्दीकी शादियां करवा चुके हैं तथा गोला सहित अन्य स्थानों पर हेल्थ कैंप लगा कर वे हजारों वेसहारा गरीबों का निशुल्क इलाज करवा चुके हैं तथा समय-समय पर गरीबों की मदद करते रहते हैं जिससे वह गरीबों के मसीहा के नाम से जाने जाते हैं। कार्यक्रमका संचालन संघपाल जौहर ने किया। इस मौके पर रमेश गौतम, मुजम्मिल खान, डॉoराम सागर यादव, सगीर आलम सिद्दीकी, मरगूब खान,लईक खान,जगदीश भारती, अमर कुमार गौतम,मनोज कुमार गौतम, विजय आनंद, डॉo मोहम्मद अहमद गामा,शऊर आलम,डॉoसिराज सिद्दीकी,मुन्ना अंसारी, रुस्तम,जावेद अली, विनय आनंद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment