Friday, July 12, 2019

हि0यु0वा0 के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
पीलीभीत, उ0प्र0। मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी तहसील  पूरनपुर के कार्यकर्ताओं ने भगवंतापुर रोड दयाल राइस मिल के करीब शमशान घाट पर बारिश के चलते जलभराव  की स्थिति बनी हुई है  जिसकी वजह से शमशान घाट में काफी गहरे गहरे गड्ढे होते जा रहे हैं, इसी को लेकर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पूरनपुर चंद्रभानु सिंह  को ज्ञापन  सौप कर समस्या का समाधान कराने को कहा है, बीते दिन सोमवार को खुटार रोड हाईवे चीनी मिल के पास मंदिर पर तोड़फोड़ से जुड़े मामले को लेकर पूरनपुर कोतवाल के के त्यागी से जानकारी ली एवं पूरे प्रकरण में विस्तार से चर्चा की  इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष मोहित वर्मा, विष्णु वर्मा नगर अध्यक्ष छोटे लाल उर्फ लाडले ब्लॉक प्रभारी रोहित शर्मा  भगवान रोहित गुप्ता राहुल अग्रवाल राजीव वर्मा अमन बाल्मिक राकेश गुप्ता अमित प्रदीप राज इंद्र रामकृपाल सुनील पासवान आदि लोग थे।

No comments:

Post a Comment