अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। जनपद के विकासखंड रिसिया के अंतर्गत रघुनाथपुर भारी बारिश के कारण रोड पर 10 दिनों से पानी ही पानी नजर आ रहा बाढ़ के जैसा आशंका बना हुआ है। वही आज तेज हवा और बारिश की वजह से पेड़ पौधे गिर गया वहीं रोड पर लोगों को आने-जाने में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी भी तेज बारिश होने की आशंका है हालांकि इस गांव में जब लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि रोड पर इतना पानी और रोड खराब इतने बड़े-बड़े पत्थर होने से बहुत दिक्कत होती है लोगों का कहना है कि इस रोड को बनवाया नहीं जाता है कई बार सूचना देने के बाद भी अभी तक रोड बनाया नहीं गया है।

No comments:
Post a Comment