Wednesday, July 10, 2019

101 वृक्ष लगाकर हियुवा जिलाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव ने मनाया अपना जन्मदिन

अजीत बहादुर श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
गोंडा, उ0प्र0 : रेखा श्रीवास्तव हिंदू युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ के जन्मदिन के अवसर पर 101 वृक्षारोपण जिला अस्पताल महिला अस्पताल में जिला अध्यक्ष शारदा कांत पांडे व जिला अध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव एवं मंत्री सुशीला पांडे जिला मंत्री स्वेता सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सुमन पाठक एवं अस्पताल के स्टाफ वृक्षारोपण कर जिला अध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव को जन्मदिन की दी बधाई।
हिंदू युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव ने कहा, कि जैसे हम होली दिवाली और अन्य त्योहार मनाते हैं वैसे ही  वन महोत्सव सभी लोगों को मनाना चाहिए सभी लोगों को अपने जन्मदिन व मैरिज एनिवर्सरी के शुभ अवसर पर एक दूसरे को पेड़ गिफ्ट देकर बधाई देना चाहिए ताकि वह पेड़ बड़ा होकर हम लोगों को प्रदूषण मुक्त रख सके यही सबसे बड़ा गिफ्ट लोगों के लिए होना चाहिए।

No comments:

Post a Comment