Saturday, July 6, 2019

रुपईडीहा में समाधान दिवस पर 14 शिकायतों में 11 का निस्तारण

ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage : News Anchor)
बलहा/नानपारा ,बहराइच (उ0प्र0)। शासन की मंशा के अनुरूप शनिवार को भारत नेपाल सीमा पर स्थित  आदर्श रुपईडीहा थाना मे समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडे  की मौजूदगी में हुआ जिसमें पूर्व और तत्कालीन कुल 14 शिकायतें आई जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया शेष तीन जिसमें एक पुलिस 2 राजस्व से संबंधित हैं लंबित हैं। नानपारा में समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ जिसमें 11 शिकायतें आई जिसमें राजस्व कि 9 शिकायतें पुलिस की  दो इन शिकायतों में किसी का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

No comments:

Post a Comment