Wednesday, July 3, 2019

समाधान दिवस में 150 प्रार्थना पत्रों में मात्र 15 का मौके पर निस्तारण

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच- जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में  समाधान दिवस का आयोजन किया गया  जिसमें आये  150 प्रार्थना पत्रों मे मात्र 15 का मौके पर निरन्तारण किया गया ।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में  पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चौहान, सी0एम0ओ0 डा0 सुरेश सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी, पी0डी0 अनिल सिहं एंव उपजिलाधिकारी  डा0 सन्तोष उपाध्याय ने फरियादियों की समस्याए सुनी ।
           इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में सबसे अधिक समस्याएं विद्युत विभाग, खाद्य विभाग और राजस्व विभाग की शिकायत आयी है इस विभाग के अधिकारीयों को समय से निस्तरित कराने के निर्देश दिये गये है ।सबसे  अधिक समस्या खाद्य विभाग में गरीबी रेखा के नीचे के बने कार्डो से लोगो का  नाम बढ़वाने के लिए पूर्ति कार्यालय से बहराइच तक कार्ड घारक को नाम बढ़वाने के लिए चक्कर लगाना पड़ता है पूर्ति विभाग को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए ।
         जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवश पर कुम्हारी कला वृक्षरोपण आवटन एंव निर्विवाह वरासत शुद्धा खैतौनी लाभर्थियों को बाटी, इसमें इटहा के राजू प्रजापति शिवसागर नब्वा गांव में साबिरा मझौवा भुलौरा में मनोज कुमार, राकेश कुमार, नीलम कोयलहवा में विनोद सिहं, रणजंय सिहं, धनन्जय सिहं, और सुघरा देवी गुलालपुरवा के शकील अहमद, सिलेटर गंज के कयामुद्दीन नानपारा देहाती के गोविन्द राय , मोहन राजाराम, नान्हू, सहजराम, महेश, मुनक्की, अभिषेक तिवारी, सर्वेश तिवारी, स्नेहलता तिवारी और इमलिया गगांपुर लोकनाथ, जय प्रकाश, सन्तोष चन्द्र आदि आदि को पटटे की खैतौनी दी गयी। मण्डी समिति की ओर से  खेत खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना योजना के तहत राय बहादुर सिहं, देवी दयाल, अब्दुल हक, निसार अहमद, राय बिहारी सियारासम, राम सुहावन और दीप नरायण को उसके नुकसान के हिसाब से दिये गये। तहसील में सम्पूर्ण समाधान के अवसर पर पेंशन, पशुपालन, स्वास्थ विभाग के कैम्प लगाए गए। समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा में पहुंचकर महिला सशक्तिकरण गोष्ठी में भाग लिया और उन्होंने गोष्ठी को संबोधित कर महिलाओं में जागरूकता लाने की कोशिश की।

No comments:

Post a Comment