Sunday, July 14, 2019

मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही, चरस सहित 2 गिरफ्तार

यूसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा सम्पूर्ण जनपद में मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान स्मैक बेचते हुए 02 अभियुक्तों शैलेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ चुन्नू पुत्र स्व0 लल्लूराम नि0 मो बाजारखुर्द थाना मोहम्मदी जनपद खीरी एवं पीयूष बाजपेई उर्फ शानू पुत्र रामप्रकश बाजपेई नि0 मो बाजारखुर्द थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को कस्बा मोहम्मदी से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से करीब 30 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जिनपर पूर्व में भी थाना मोहम्मदी पर लूट, हत्या, एन0डी0पी0एस0 एक्ट व यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट के अभियोग पंजीकृत है।

No comments:

Post a Comment