अनुराग सोनी/मोहित सोनी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। तहसील नानपारा क्षेत्र में महीनों से 20रू0, 50रू0 एवं 100रू0 वाले स्टाम्प पेपर न उपलब्ध होने के कारण कई सारे सरकारी व अर्ध सरकारी विभागीय कार्य नहीं हो रहे हैं। स्टाम्प ना उपलब्ध होने की वजह से काश्तकारों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काश्तकारों का कहना है कि यदि उक्त स्टाम्प किसी वेंडर के पास मिलता भी है तो उसे *स्टाम्प* के दोगुना कीमत चुकानी पड़ती है लेकिन तहसील या जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर बिल्कुल नहीं जा रहा है।


No comments:
Post a Comment