श्रीमती आर लक्ष्मी (NNI Coverage : GMC)
नई दिल्ली/भारत। शाहदरा के झिलमिल इलाके की एक रबड़ फेक्ट्री में आग लगने की खबर है। जिससे अब तक 3 लोगों के मरने की खबर है। मरने वालो में दो महिला भी शामिल है। जबकि वहां और भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी भी’षण है कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और स्थिति को काबू करने का प्रयास कर रही हैं। आग झिलमिल इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फेक्ट्री में लगी है। ये रबड़ की फेक्ट्री है। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी है वह चार मंजिला है। इस इमारत के चौथी और तीसरी मंजिल पर आग लगी हुई है।
आग से पूरे इलाके में धूंआ फैल गया है। आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक स्थिति सामान्य नहीं हुई थी। ज्यादा जानकारी के लिए इंतजार किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment