डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। अपराध एवं अपराधियो तथा अवैध शराब विक्री एंव व अवैध शऱाब बनाने वाले अपराधियों के विरुद्ध कडे दिशा निर्देश पर पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा दिये गये आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह व पुलिस उपाधीक्षक अरुण चन्द्र के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पाण्डेय द्वारा गठित टीम बुधवार को पुरानी बाजार बाबाकुट्टी के पास से मो रफ़ीक़ पुत्र सहादत अली निवासी किंगहरियन पुरवा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जेल रवाना किया गया गिरफ्तारी टीम में मुख्य रूप से कांस्टेबल संतोष प्रसाद, का0 संजीव कुमार शामिल थे।

No comments:
Post a Comment