Tuesday, July 9, 2019

54 लाख की स्मैक के साथ एक अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर एवं पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण रविंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी नानपारा अरुण चंद्र के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे  अभियान के क्रम में आदर्श थाना रुपईडीहा पुलिस प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडे द्वारा गठित टीम  एवं एसएसबी टीम ने संयुक्त रूप से मुखबर की सूचना पर नहर पुलिया ग्राम बसधनवा के पास से राम रिजवान अली पुत्र रमजान अली निवासी चकिया रोड रुपईडीहा दाखिली केवलपुर को गिरफ्तार किया उसके पास 54 लाख रुपए की स्मैक 54 ग्राम बरामद हुई अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment