डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) - तहसील नानपारा में मात्र एक स्थान पर आधार कार्ड बनाया जा रहा है दिन भर में बमुश्किल 20 लोगों का आधार बनता है जिसके कारण आधार बनवाने वाले त्रस्त और कोई अस्थान ना होने से लोगों के सामने समस्याएं हैं। मालूम हो कि पहले आधार कार्ड बनाने के लिए लोकवाणी केंद्र हुआ करते थे परंतु शिकायतों के बाद शासन ने अपनी नीति में परिवर्तन करते हुए आधार बनाने के केंद्र बैंकों को बनाया बैंकों में आधार कार्ड बनाए जाने लगे भीड़ के कारण बैंकों में आई समस्या को देखते हुए बैंक वालों ने आधार कार्ड बनाने से मना कर दिया और अब सिर्फ और सिर्फ डाकघरों पर बनाए जाने का आदेश है नानपारा तहसील में मात्र नानपारा नगर डाकघर में आधार कार्ड बनाया जा रहा है यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग सुबह 5:00 बजे से लाइन में लग जाते हैं और फार्म प्राप्त करने के लिए काफी मशक्कत करते हैं सभी के कागजात चेक करने के बाद जिनके कागजात सही होते हैं उन्हें फार्म दिया जाता है फार्म पाने के बाद आधार बनाने के लिए लोग चक्कर लगाना शुरू करते हैं मालूम हो कि नानपारा की लाखों की आबादी शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा बाबागंज रुपईडीहा गायघाट मिहींपुरवा शिवपुर नवाबगंज आदि स्थानों से लोग बिना कुछ खाए पिए अपने अपने स्थान से आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह 5:00 बजे निकलते हैं है नानपारा पहुंचते हैं और यहां पर लाइन पर में खड़े होते हैं जब उन्हें पता चलता है कि उन्हें फार्म नहीं मिलेगा उनके कागजात में कमी है तो उन्हें बहुत मायूसी होती है और फिर वह अपने घर जाते हैं निर्धारित कागजात तैयार कर आते हैं फिर आते हैं इसके बाद लाइन में लगने के बाद फार्म प्राप्त करते हैं और कई दिन दौड़ने के बाद उन्हें आधार प्राप्त होता है आधार बनवाने के लिए नाकों चने चबाने वाली कहावत नानपारा में चरितार्थ हो रही है क्योंकि यहां पर मात्र एक सेंटर है एक सेंटर के कारण ही आधार बनवाने वालों के लिए भारी समस्या है इन दिनों आधार लोगों को बहुत जरूरत है क्योंकि लोग अपने बच्चों को स्कूलों में दाखिला कराना है इनकम टैक्स सेल टैक्स के कागजात और अन्य कार्यों में स्वास्थ्य लाभ के लिए किसान बीमा के लिए विभिन्न कार्यों में आधार कार्ड लगाना अनिवार्य है जिसके कारण जिनके पास आधार नहीं है वह दर-दर भटक रहे हैं आधार बनवाने के लिए लोग कहां जाएं क्या करें इसके लिए लोग एक दूसरे से मालूम किया करते हैं एक सेंटर होने का कारण ही समस्या बनी हुई है इस संवाददाता ने आधार बनाने का सेंटर डाकघर नानपारा पहुंचकर पोस्टमास्टर अजय वर्मा से जानकारी ली तो उन्होंने बताया आधार कार्ड का ओटीपी जिस पर आता था था वह मोबाइल उनका यहीं से चोरी हो गया है जिसके कारण आधार बनाने का कार्य रुक गया है दूसरा मोबाइल खरीदेंगे और उस पर पासवर्ड करआएंगे तब एक सप्ताह बाद फिर शुरू किया जाएगा आधार बनाने का कार्य फिलहाल नानपारा में कई दिनों से आधार कार्ड नहीं बन रहा है ऐसे में आधार बनवाने के लिए लोग कहां जाएं और किसके पास जाएं यह सवाल उठता है। जनकल्याण एवं विकास संस्थान के प्रांतीय महामंत्री केशव पांडे ने जिलाधिकारी शंभू कुमार से मांग की है कि अविलंब जनहित में आधारकार्ड बनवाने के लिए विश्वसनीय लोकवाणी केंद्रों पर नानपारा तहसील में कम से कम चार पांच सेंटर खुलवाया जाएं, जहां पर आधार कार्ड बनाए जाने का कार्य चालू किया जाए। आधार कार्ड की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनकल्याण विकास संस्थान आंदोलन करने को बाध्य होगा।

No comments:
Post a Comment