Monday, July 29, 2019

राष्ट्रीय फ़ोटो प्रतियोगिता में सतपाल सिंह बने जज

युसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। अस्सी से अधिक राष्ट्रीय व् अंतराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके व् पूरे फोटोग्राफी जगत में अपनी एक विशेष पहचान बनाने वाले युवा वाइल्डलाइफ एंड नेचर फोटोग्राफर *सतपाल सिंह* इस बार भारत मे आयोजित राष्ट्रीय फ़ोटो प्रतियोगिता में बतौर जज शामिल किये गये। भारत की अग्रणी फोटोग्राफी संस्था इंडिया इंटरनेशनल फोटोग्राफिक कौंसिल, दिल्ली द्वारा प्रति वर्ष होने वाली राष्ट्रीय फ़ोटो प्रतियोगिता में विजेताओं के चयन के लिए बरेली में फ़ोटो विज़न द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें निर्णायक मंडल में जिले के नेचर फोटोग्राफर *सतपाल सिंह* सहित डॉ *पंकज शर्मा*, डॉ *कामरान खान*, *गोपाल शर्मा* व् डॉ *बिजन दास* बतौर एक्सपर्ट शामिल हुए ।
देश के श्रेष्ठ कलाकारों द्वार सभी पांच वर्गों नेचर, जर्नलिज्म, ट्रेवल, पिक्टोरियल व ब्लैक एंड व्हाइट में भेजी गयी कलाकृतियों में विजेताओं का चयन हो चुका है। कुल दस  विजेता, पच्चीस सर्टिफिकेट मेरिट व करीब सौ तस्वीरें प्रदर्शनी के लिये चयनित की गईं जिन्हें विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर प्रदर्शित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। *सतपाल सिंह* ने बताया कि वर्ष 2009 में इसी फ़ोटो प्रतियोगता से उन्होंने अपने फोटोग्राफी सफर की शुरुआत की थी व अब इसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बतौर जज शामिल किया जाना उनके लिये एक सुखद व प्रेरणा से भरा अनुभव है। समापन पर जूरी चेयरमैन डॉ पंकज शर्मा ने निर्णायक मंडल में सम्मलित सभी सदस्यों का सम्मान करते हुए मोमेंटो भेंट किये।

No comments:

Post a Comment