अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जनपद स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन 10 से 11 जुलाई को किया गया इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के नवचयनित एवं पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको ग्रामीण युवा महिला एवं युवा मण्डल के सदस्यों ने प्रतिभाग किया इस संसद सत्र की अध्यक्षता जिला युवा समन्वयक अनन्या सिंह ने की इस संसद सत्र दौरान पक्ष विपक्ष के युवा सांसदों ने अपनी अपनी बाते रखी जिसमे महिला कल्याण , स्वास्थ्य विभाग, खेल मंत्रालय, कानून मंत्री, ग्रह मंत्रालय शिक्षा मंत्रालय आदि मंत्रालयों ने अपने अपने विचार रखे साथ ही वो अब देश हित मे क्या कर रहे है और क्या करने वाले है आदि पर विचार रखे। इस दौरान साइकेट्रिस्ट अपोलो हॉस्पिटल सिदरा नय्यर ने भ्रूण हत्या, महिला शिक्षा एवं महिला सहभागिता पर विस्तृत प्रकाश डालने के लिए एक हाथ से गुब्बारे फुलाने की गतिविधि के द्वारा युवाओ समझाया।इस दौरान मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने युवाओं से अपील की वो सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाये।
इस दौरान लेखाकार इन्द्रशेन चौधरी, गौतम वर्मा, आदर्श मिश्रा योगेंद्र प्रकाश मिश्रा, शिवेन्द्र शुक्ला, सुन्दर लाल अवस्थी, सुधाकर श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, मीनू शुक्ला, असरा फातमा, कन्हैया मिश्रा,गुलशन बाजपेयी, आशीष दीक्षित, सचिन शुक्ला,आँचल ,रमेश कुमार, हिमांशु तिवारी, मुकेश, यशोदा, सविता , सावित्री आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment