Thursday, July 4, 2019

इंडियन आइकन अवार्ड से सम्मानित हुये मनीष जयहिंद

श्रीमती आर लक्ष्मी (NNI Coverage : GMC)
नई दिल्ली/भारत। नई दिल्ली स्थित रेडियंस ब्लू होटल द्वारका में एक सम्मान समारोह के दौरान ए स्टार पैकर्स एंड मूवर्स के निदेशक मनीष जयहिन्द को इंडियन आइकन अवॉर्ड से श्री गौरव शर्मा एंकर ओर अभिनेता ने सम्मानित किया। मंच संचालन श्रीमती नेहा श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
       इंडियन आइकॉन अवार्ड  के द्वारा उद्योगपति और समाज सेवको  से जूड़े लोगो को सम्मानित किया। इसी कड़ी में मनीष जयहिन्द निर्देशक ए स्टार पैकर्स एंड मूवर्स  को भी शिफ्टिंग  उद्योग में अपनी बेहतर सेवाए देने पर इंडियन आइकॉन अवार्ड  से श्री गौरव शर्मा जी एंकर ओर अभिनेता द्वारा सम्मानित किए गए।
मनीष जय हिंद ने बताया हमने उत्कृष्टता के लिए कई पुरस्कार हासिल किए हैं लेकिन असली श्रेय हमारी टीम और ग्राहकों को जाता है और हम अपनी टीम और ग्राहकों को उनके समर्थन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देते हैं। ये क्षण हमें अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित करते हैं और हमारी सेवा में सुधार करते हैं जब तक कि हम अपने ग्राहकों को संतुष्ट नहीं कर सकते। हम अपने ग्राहकों की संतुष्टि के लिए ही काम करते हैं।
इस मौके पर श्री हंसराज हंस (सांसद एवं सिंगर), श्रीमती मालविका राज बॉलीवुड अभिनेत्रि, श्री संजीव मलिक, श्रीमती देविका मालिक एवं श्री नक्कूल गांधी जैसी महत्वपूर्ण हस्तियां मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment