अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच (उ0प्र0) : इस बार हिंदू युवा वाहिनी की पूरी टीम कांवर यात्रा करने वाली महिलाएं,पुरुषों व बच्चों की कड़ी निगरानी की जाएगी,जिससे किसी भी महिला पुरुष व बच्चों को अराजकता व आसुविधाओं का सामना न करना पड़े। हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक उपाध्यक्ष कैलाश नाथ राना ने कहा कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी व जिला प्रशासन को सोशल मीडिया के जरिए कावड़ यात्रा के बारे में पल-पल की अपडेट देते रहेंगे।जिससे सभी कांवड़ियों की यात्रा सफल व मंगलमय रहे। समाज व प्रशासन का सहयोग करना हिंदू युवा वाहिनी का परम कर्तव्य है जो सदैव तत्पर रहता है।

No comments:
Post a Comment