Wednesday, July 17, 2019

युवा कांग्रेस नेता राशिद अली ने पद से त्यागपत्र दिया

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोंडा जनपद प्रभारी राशिद अली ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। श्री अली ने संवाददाताओं से प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी, उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने भी त्यागपत्र दे दिया, ऐसे समय में उनका पार्टी के पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है। इस दौरान श्री अली ने ज़िला प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराधों की बाढ़ आ गई है, निर्दोष लोगों को फर्जी केशों में फंसाया जा रहा है, यहां तक कि पुलिस द्वारा स्वयं उनका भी बुरी तरह उत्पीड़न हुआ है। जनपद के तमाम अन्य सत्ताविहीन राजनितिक दलों के नेता सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है अधिकारी सत्ता पक्ष के कार्यकर्त्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं, सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारे पर लोगों और अन्य राजनितिक दल के लोगो का उत्पीड़न कर रही है उन्होंने कहा कि जनपद में नानपारा प्रशासन जमकर लोगों का उत्पीड़न कर रहा है उन्होंने कहा कि विगत 16 जून को कुछ दबंगों ने मेरे ऊपर घर जाते समय जानलेवा हमला कर दिया था हमलावरों को मेरे दुवारा पहचान लिया गया था इस कारण मेरे कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने जाने से पहले उस व्यक्ति ने सत्ता पक्ष के लोगों के अतिरिक्त सपा, बसपा, कांग्रेस के नेताओं के साथ मिलकर उलटे मेरे ही ऊपर मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर दिया और मेरा मुकदमा कोतवाली पोलिस ने नहीं दर्ज किया जबकि मेरे दुवारा इसकी सूचना फोन दुवारा पुलिस अधीक्षक को भी दी गई थी, मगर कोई कार्यवाही नहीं की गई, फर्जी केस बनाकर मुझे जेल भेज दिया गया। इस दौरान कोई भी कांग्रेसी नेता जेल में मेरा हालचाल लेने नहीं आया जबकि इस मामले की जानकारी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को भी थी उन्होंने भी मामले की कोई जाँच नहीं कराई। मेरे दुवारा इसकी जानकारी मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी, गृह सचिव को भी पत्र लिखकर दी गई, मगर कोई भी कारवाही शासन प्रशासन द्वारा नहीं की गई। श्री अली ने मुख्यमंत्री और प्रदेश के राज्यपाल से मांग की है। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर हुए उत्पीड़न और फर्जी मुक़दमे की जाँच सी बी आई एवं सी आई डी से करके मुझे न्याय दिलाया जाये और दोषी अफसरों और हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए। पुलिस द्वारा उत्पीड़न किये जाने वाली घटना एवं श्री अली के घर पर हमले व उत्पीड़न से संबंधित कई फोटो समाचार कैप्शन में निम्नवत संलग्न हैं- 



सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुलिस द्वारा उक्त प्रकार श्री अली के घर पर उथल पुथल मचाने एवं पारिवारिक सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार के अलावा घर में रखी बड़ी नकदी भी उठा ली गयी, ऐसी लूट जैसी घटना से श्री अली का परिवार काफी आहत है।


No comments:

Post a Comment