ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत, उ0प्र0)। तहसील क्षेत्र के गांव करेलिया में गांव से उत्तर की दिशा में लगा हुआ दशकों पुराना तालाब है जो आज कल सूखा पड़ा है तालाब गांव से सटा होने से पशुओ को पीने को पानी नही मिल पा रहा,इसी तालाब पर लंबे समय से शादी विवाह से सम्बंधित सांस्कृतिक कार्य होते चले आए है,तालाब के कुछ हिस्से पर गांव के लोगो ने झोपड़ पट्टी व आदि डालकर अतिक्रमण कर रखा है।
कुछ समय पहले जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ मीटिंग कर तालाबो को खुदाई करने के निर्देश दिए थे,जिसको लेकर क्षेत्र के कई गांवों के तालाबो पर खुदाई का कार्य शुरू हो चुका है, ग्राम पंचायत करेलिया में भी लगभग एक हैक्टेयर से ज्यादा रकबा बाले तालाब पर सोमवार सुबह से ही जेसीबी मशीन के द्वारा ग्राम प्रधान की देख रेख में तालाब की खुदाई का कार्य शुरू हो गया है,चल रहे तालाब की खुदाई के कार्यो को ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद इरफान ने मौके पर जाकर परखा, तालाब की खुदाई का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद इरफान ने बताया कि-तालाब की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया तालाब के चारो तरफ बृक्षारोपण कराया जाएगा।

No comments:
Post a Comment