Thursday, July 18, 2019

हल्की बर्षा होते ही तालाब में तब्दील हो जाता है स्कूल

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNi Coverage जनपद ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत, उ0प्र0)। बरसाती मौसम के चलते ज्यादातर स्कूलों में जलभराव हो जाने से स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीँ दूसरी ओर बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होती है।

क्षेत्र के गांव जमुनियां खास बाजार में कन्या प्राइमरी स्कूल में इन दिनों हल्की फुल्की बारिश होने के कारण स्कूल में आय दिन जलभराव की स्थिति बन जाया करती है जिससे स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने बाले विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है,नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ होते ही विधार्थी स्कूल जाने लगे है, इधर बरसात का मौसम होने की बजह से आय दिन बर्षा होती रहती,जिसकी बजह से स्कूल में जलभराव हो जाता लेकिन जमुनियां में बना पुराना कन्या प्राइमरी स्कूल बाजार मार्ग से काफी नीचा होने की बजह से पानी का निकास धीमी गति से होने से स्कूल तालाब में तब्दील हो जाता और पानी स्कूल के बरामदे से होकर कमरों में घुसने लगता है,अभी तक इस ओर किसी  अधिकारी ने ध्यान नही दिया है और न ही किसी जनप्रीतिनिधि ने इस ओर मुड़ कर देखना उचित समझा है, शिक्षा व विधालयो को लेकर सरकार भले ही कितनी शक्त हो लेकिन यहाँ के अधिकारी व जनप्रतिनिधि आँखे बंद कर निकल जाते है,स्कूल में जलभराव की स्थिति होने से विद्यार्थियों पर संकट बना हुआ है। सुरेश पाल खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि-समस्या जानकारी में नही थी,अधिकारियों के कह कर समस्या का निदान कराया जाएगा जिससे बच्चे आसानी से निकल सके।

No comments:

Post a Comment