ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत, उ0प्र0) थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष निवासी अजय कुमार पुत्र गोधन लाल पासवान 22 वर्षीय की जहरीले सर्पदंश से मौत हो गई।
गांव पिपरिया संतोष निवासी अजय कुमार अपने साथियों के साथ लगभग 12 दिन पहले जनपद झांसी मजदूरी करने गए थे, मजदूर अजय कुमार को बृहस्पतिवार सुबह तड़के सोते समय जहरीले सर्प ने डंस लिया जानकारी मिलते ही साथियो की मदद से खेत स्वामी ने उसे आनन फानन में वही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया कुछ समय उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है,सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में चीख पुकार मच गई,मृतक अजय कुमार के दो बच्चे हैं,बड़ी पुत्री मानवी 5 बर्षीय,छोटा पुत्र अर्पित 2 बर्षीय,दोनों मशूमो के सर से पिता का साया उठ गया जससे दोनों को कठिन परिस्थियों का सामना करना पड़ सकता है,मृतक की पत्नी बीना देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।घटना से गांव में शोक का माहौल है।

No comments:
Post a Comment