यूसुफ अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
निघासन खीरी, उ0प्र0। पुलिस विभाग एक ऐसा विभाग है जहाँ एक तरफ कुछ मुट्ठी भर पुलिस कर्मी पुलिसिया रौब दिखा कर जनता का शोषण करते है तो वही कुछ पुलिस कर्मी अपनी पूरी नौकरी जनता की सेवा में निछावर कर देते है।
आज हम बात करेंगे एक ऐसे पुलिस वाले कि जो अपने कर्तव्यपरायणता के लिए जाना जाता है क्षेत्र में नेक छवि बनाने के लिए उनके कार्यों के बहुत योगदान है। जी हाँ वो कोई और नही बल्कि जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली निघासन में तैनात एसएसआई नरेंद्र प्रताप है जो बहुत कम दिनों में क्षेत्र में ऐसी छवि बना ली कि इंसान उनके नाम से नही उनके काम से जानते है। नरेंद्रप्रताप ने कई शातिर अपराधियों को पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा,क्षेत्र में चल रहे जुआरियों को पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे भेज कर जुआरियों में अलग खौफ पैदा कर दिया। शायदयही सब कारण है कि निघासन एसएसआई नरेंद्र प्रताप की छवि एक नेक पुलिसकर्मी के रूप में बनी है।

No comments:
Post a Comment