कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि गश्त हेतु निर्देशित किया गया था जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष बौण्डी, जनपद बहराइच मय हमराही फोर्स के क्षेत्र में मामूर थे कि रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिया हाथीचक, थाना बौण्डी, जनपद बहराइच से तीन व्यक्तियों को मोटर साइकिल से आते देखकर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो तीनो व्यक्ति मोटर साइकिल से भागने लगे । पुलिस बलों ने जब इनको रोकने का प्रयास किया, तो अपने को घिरे देखकर गोली मार दो यह कहकर फायर कर दिया । थानाध्यक्ष व पुलिस बल ने किसी तरह से बचाव किया तथा हिकमत अमली से घेर कर मौके पर ही तीनो व्यक्तियों को पकड़ लिया, जिनकी तलाशी ली गयी तो उनके पास से एक अदद चोरी की मोटर साइकिल,03 अदद देशी तमन्चा 12 बोर,12 कारतूस जिन्दा 12 बोर व 01 अदद खोखा 12 बोर बरामद हुआ तथा पूछ-ताछ में उन्होने बताया कि हम लोगों ने दिनाँक-03/04.07.2019 की रात्रि में थाना हरदी क्षेत्र में लूट की थी, जिसके बारे में थाना हरदी से पता किया गया कि इस सम्बंध में थाना हरदी मे मु0अ0सं0-168/19 धारा 392 भादवि पंजीकृत है । आज ये लोग रात्रि में इक्टठा होकर इस आशय से निकले थे कि मौका देखकर कही चोरी या लूट की जाय कि रास्ते में पुलिस मिल गई । उनके पास जो मोटरसाइकिल बरामद हुई है वह बौण्डी थाना क्षेत्र से चुराई गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना बौण्डी जनपद बहराइच पर मु0अ0सं0 152/19 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत है । इनके विरुद्ध दिनांक 05.07.19 को मु0अ0सं0-153/19 धारा 41/411/413/307 IPC, मु0अ0सं0-154/19 धारा 3/25 A Act, मु0अ0सं0-155/19 धारा 3/25 AAct, मु0अ0सं0 156/19 धारा 3/25 A Act थना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया है । जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इन अभियुक्तो में से ओंकार के विरुद्ध पहले से ही अभियोग संख्या 164/09 धारा3/25 AAct पंजीकृत है ।पूछताछ में भी इनके द्वारा कई अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की है । साथ ही शातिर चोरो एवं अपराधियों के बारे में भी इनके द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिसपर कार्यवाही प्रचलित है ।
नाम अभियुक्त गण
1- ओमकार नाथ पुत्र भगौती, नि0- हनुमानदास पुरवा, दा0 राजा रेहुआ, थाना बौण्डी बहराइच। 2- जगमोहन पुत्र वेनीप्रसाद, नि0- खालेपुरवा, दा0 भिरवा, थाना हरदी, जनपद बहराइच। 3- मनोज पुत्र रामनाथ, नि0- छेद्दी पुरवा दा0 केवड़ा, थाना रामपुर मथुरा, जनपद सीतापुर
बरामदगी का विवरण
1- 01 अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर सम्बन्धित मु0अ0सं0 152/19 धारा 457/380 IPC, थाना बौण्डी 02- 03 अदद देशी तमन्चा 12 बोर,12 कारतूस जिन्दा 12 बोर व 01 अदद खोखा 12 बोर
गिरफ्तारी टीम का विवरण
1- ब्रह्मानन्द सिंह, थानाध्यक्ष बौण्डी। 2- उ0नि0 विपिन सिंह। 3- उ0नि0 राजेश कुमार वर्मा। 4- उ0नि0 रामदरश यादव। 5- हे0का0 अवधनरायण। 6- हे0का0 अरूण कुमार सिंह
7- कां0 सुनील यादव। 8- कां0 राकेश कुमार। 9- कां0 जयमंगल यादव। 10- म0का0 आकांक्ष। 11- म0का0 अर्चना यादव

No comments:
Post a Comment