Friday, July 12, 2019

तो इसलिये सावन में श्रद्धालुओं को पीना पड़ेगा गंदा पानी . . . !

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कलीनगर (पीलीभीत)। सरकार स्वस्थ भारत निरोग भारत बनाने को लेकर चोटी से एड़ी तक जोर लगाए हुए है लेकिन कुछ संबंधित विभागीय अधिकारीयो की मनमानी के चलते सरकार की मंशा पर पानी फेरा जा रहा।
              तहसील क्षेत्र के ग्राम जमुनियां खास मठ मंदिर पर सरकारी हैंडपंप खराब होने की बजह से उससे गंदा जल निकल रहा सावन में श्रद्धालु ब्रत रखकर पूजा अर्चना एवं बेलपत्री चढ़ाने के लिए मठ मंदिर स्थित शिवालय पर जाएंगे जिससे उनको पीने के लिए वहां पर लगे हैंडपंप से निकलने वाला गंदा पानी ही पीने को मिलेगा,क्षेत्र में कई सरकारी हैंडपंप जलनिगम की घोर लापरवाही के चलते खराब पड़े है जिससे क्षेत्र वासियो को शुद्ध जल नसीब नही हो पा रहा, जल निगम की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को दूषित पानी पीना पड़ रहा,गंदा पानी पीने से ग्रामवासियों को संक्रामक रोग फैलने की आशंका है,ग्रामीणों को अनेको गगम्भीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।
              गुस्साएं ग्रामीणों ने मठ मंदिर पर कई दिनों से खराब पड़े सरकारी हैंड पंप के पास खड़े होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया खराब सरकारी हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की,  ग्रामीणों का कहना है कि गांव के शिवमन्दिर पर हैंडपंप से गंदा का पानी निकल रहा पाइप में लीकेज होने की सम्भवना लग रही,गंदा पानी पीने से ग्रामवासियों को संक्रामक रोग फैलने की आशंका है ग्रामीणों ने इसकी सिकायत जल निगम के कर्मचारियों एव ग्राम प्रधान से कई बार की लेकिन किसी ने अभी तक इस ओर ध्यान नही दिया,ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप को कुछ माह पहले दूसरी जगह पर लगाया गया जिसमें ओरने हैंडपंप की समान का प्रयोग किया गया,धार्मिक स्थल पर हैंडपंप होने के कारण सैकड़ो जल पान करने बालो का आवागमन रहता,लगातार सिकायत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया जल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की है प्रदर्शन करने बालो में,बाबा देवी दास, भगवत सरन,जोगराज राठौर,ब्रजेश यादव,बीरेन्द्र जोशी,मानसिंह कुशवाहा,रामपाल वर्मा,अरुण कुमार मिश्रा,रवि कुमार, सहित आदि ग्रामीण थे। श्याम सुन्दर ऐ ई जल निगम ने बताया ग्राम पंचायत स्तर पर हैंडपम्पो का मरम्मत एवं रिवोर का कार्य कराया जाता है, जल्द जांच कराकर ग्राम पंचायत के द्वारा हैंडपंप को ठीक कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment