अतुल गौतम (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
झाँसी मण्डल, उ0प्र0। झांसी जनपद के गुरसरांय में तड़पती हुई गायों की ओर नगर पालिका का कोई ध्यान नही नहीं जा रहा है, नतीजतन आये दिन गायों की मौतें आम बात हैं जिससे स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
गौरतलब है कि गुरसरांय में नगर पालिका प्रशासन के द्वारा गऊशाला बनवाया गया था लेकिन गऊशाला में न तो गाये हैं और न ही उनके रहने का प्रबंध ही है। इससे ज्यादा तो शर्मनाक बात ये है कि गायों को गुरसरांय के स्वर्ग धाम में बंद किया जाता है, जहा पर इंसानो को जलाया जाता है वहाँ पर गायों को बंद करके मानवता शर्मसार की जा रही है लेकिन अभी तक प्रशासन की तरफ से आलाधिकारियों ने कोई ध्यान नही दिया।

No comments:
Post a Comment