अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर/जरवल, बहराइच (उ0प्र0)। गृह कलह को लेकर उपजे विवाद में भाई ने भाई की हत्या कर दी पुलिस ने गैर इरादतन हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना जरवल रोड अंतर्गत ग्राम जतारा के मजरा गडरियन पुरवा में घटना 27 मई की है बहन की शादी को लेकर दो भाइयों में उपजे विवाद पर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी पुलिस ने पिता गौरी शंकर की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी तथा शुक्रवार को पुतान उर्फ ओम प्रकाश पुत्र गौरीशंकर निवासी ग्राम गलियन पुरवा जतारा को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है अपराधी ने कबूला कि उसके बड़े भाई मृतक के केशव राम पुत्र गौरीशंकर बहन की शादी कहीं अलग करना चाहते थे जबकि वह कहीं अलग करना चाहता था बात ही बात में दोनों में विवाद हो गया छोटे भाई पुतान उर्फ ओमप्रकाश ने नल के हत्थे से पीछे से वार कर दिया जिस पर केशवराम गिर पड़ा और उसने ताबड़तोड़ कई वार कर घायल कर दिया आनन-फानन में परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया 2 जून को ट्रामा सेंटर में केशवराम की मौत हो गई तथा परिजनों ने पोस्टमार्टम के उपरात शव का अंतिम संस्कार कर दिया पूर्व में पंजीकृत गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में वांछित अपराधी को थाना जरवल रोड की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है।

No comments:
Post a Comment